राजस्थान सरकार
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग
कार्यालय समन्वयक प्री डी. एल. एड. परीक्षा 2022
ज्ञापन
विषय – PRE D.EL.ED अपवार्ड रिजल्ट & 2nd List जारी करने बाबत्
जैसा की सर्वविदित है कि PRE D.EL.ED.2022 का परिणाम घोषित हुए काफी समय हो चुका है एवं प्रथम चरण का कॉलेज अलॉटमेंट व एडमिशन प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है | लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा सेकंड लिस्ट एवं अपवार्ड का रिजल्ट जारी नहीं किया जाना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है | हमें शिक्षा विभाग से यह उम्मीद नहीं थी |
आप हमारी समस्या को समझने की कोशिश करें, हमारी अपवर्ड की प्रक्रिया जितनी लेट होगी उतनी ही हमें परेशानी होगी क्योंकि नई कॉलेज हमसे अपनी अटेंडेंस मांगेगी जबकि पुरानी कॉलेज हमें अटेंडेंस देने के नाम पर वसूली करेगी ऐसा पिछली बार देखा जा चुका है |
अतः आपसे नम्र निवेदन है कि आगामी 3 दिनों के अंदर pre D.EL.ED. अपवर्ड का रिजल्ट एवं सेकंड लिस्ट जारी कराने की कृपा करें
सभी अभ्यर्थी आपके आभारी रहेंगे
सेवामे,
नयन यादव
समस्त PRE. D.EL. ED अभ्यर्थी
दिनांक – 16 फ़रवरी 2023

Comments